पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सबसे पहले होली से जुड़ी 4 खबरें... मौसम खुला रहेगा, बिजली-पानी की नहीं होगी दिक्कत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली...मानगाे, कदमा और साेनारी में नहीं होगी कटौती

गैर कंपनी क्षेत्राें मानगाे, कदमा, साेनारी, भुइयांडीह, बारीडीह, बिरसानगर, जुगसलाई, परसुडीह, करनडीह, छाेटा गाेविंदपुर समेत कई इलाकाें में हाेली में साेमवार और मंगलवार काे बिजली अापूर्ति नियमित रहेगी। कमांड क्षेत्राें में बिजली की गड़बड़ी हाेने पर लाइनमैन तुरंत दुरुस्त करेंगे। अगले 48 घंटे में बिजली विभाग ने गैर कंपनी इलाकाें में बिजली अापूर्ति बेहतर हाेने का दावा किया है। साथ ही कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना होने पर तुरंत विभाग को सूचना दे।

पानी... मानगाे-जुगसलाई में एक घंटे अधिक पानी सप्लाई

हाेली त्याेहार काे लेकर पेयजल व स्वच्छता विभाग गैर कंपनी क्षेत्राें मानगाे अाैर जुगसलाई में एक घंटे अधिक समय के लिए घर-घर पानी अापूर्ति करेगा। इसकाे लेकर शनिवार काे ही सभी सहायक अभियंताअाें व जेई काे अावश्यक निर्देश जारी कर दिया गया था। मानगाे व जुगसलाई के अलग-अलग जाेन में राेजाना एक घंटे से लेकर अाधा घंटे तक पानी की अापूर्ति हाेती है। लेकिन, साेमवार व मंगलवार काे हाेली है। इसे देखते हुए विभाग ने एक घंटे अधिक देर तक पानी अापूर्ति करने का निर्देश दिया है।

प्रशासन... मास्क लगाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर, 10 को रात 12बजे तक नो इंट्री

होली पर्व में मास्क लगाकर घुमने वालों पर जिला पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मास्क लगाने वाले छिनतई गिरोह के सदस्य या तड़ीपार अपराधी शहर मंे घूम सकते है। इसको लेकर बिशेष तैयारी की गई है। जिला पुलिस के अलावा बाहर से भी कुछ पुलिस बल शहर पहुंच गई है। जिनको मंगलवार की शाम से सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। सोमवार को फ्लैग मार्च किया जाएगा। एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि होली को लेकर जिला में 3500 जवानों की तैनात किया गया है। कुल 150 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति है। वहीं दूसरी ओर होली के मद्देनजर 10 मार्च को यानि होली के दिन सुबह छह बजे से 12 बजे तक नो इंट्री रहेगी। नो इंट्री में यात्री बस का संचालन जारी रहेगा।

मौसम... हाेली के दिन दोपहर बाद छा सकते हैं हल्के बादल, 11 और 12 काे बारिश के आसार

जमशेदपुर | मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौैसम विभाग के अनुसार 10 मार्च काे हाेली के दिन दाेपहर बाद हल्के बादल छाएंगे। वहीं 11 व 12 मार्च काे तेज हवा के साथ बारिश हाेगी। मौैसम विभाग की माने ताे बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है, जिसकी वजह से मौैसम में यह बदलाव देखने काे मिलेगा। वहीं रविवार काे मौैसम साफ रहा। इस दैारान पूरे दिन तेज धूप खिली रही। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने काे मिली। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हवा में आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 83 व न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। मौैसम विभाग के रांची केंद्र ने बताया है कि अगले 24 घंटे तक मौैसम साफ रहेगा।

खबरें और भी हैं...