संजयनगर के लोगों को अतिक्रमण हटाने का दिया पांच दिन का समय
टाटानगर केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित संजयनगर बस्ती में शुक्रवार को रेलवे द्वारा तीसरी बार माइक से घर खाली करने की अपील की गई। इस दौरान रेलवे ने माइक के जरिए घोषणा की कि अगले पांच दिनों के अंदर वे लोग अपने-अपने घरों को खाली कर दें। इसके बाद पूरी बस्ती में हड़कंप मच गई।
मालूम हो कि उक्त बस्ती पिछले 40 वर्षों से बसी हुई है और वे लोग अतिक्रमण को रोकने के लिए लगातार सांसद विद्युतवरण महतो से मिल चुके हैं। अबतक कोई पहल नहीं होने के कारण रेलवे बहुत जल्द इस बस्ती में अभियान चलाएगा। रेलवे द्वारा घोषणा करने के बाद से बस्तीवासी लगातार राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं।
कारमेल जूनियर काॅलेज सोनारी की जमीन की मापी का काम प्रशासन ने शुरू करा दिया है। बाल मुक्ति संस्थान के प्रमुख सदन ठाकुर ने डीसी रविशंकर शुक्ला से शिकायत की थी कि सरकारी जमीन पर गलत तरीके से कारमेल जूनियर काॅलेज भवन का निर्माण कराया गया है। इसके बाद डीसी ने इस मामले की जांच का जिम्मा जमशेदपुर अंचल के सीओ अनुराग तिवारी व कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद को सौंपा था। दोनोंं अधिकारी अलग-अलग इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच व मापी का काम सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
कारमेल जूनियर काॅलेज की जमीन की मापी का काम शुरू
जमशेदपुर अंचल के खासमहल में स्थित करीब 20 कट्ठा सरकारी जमीन पर अंचलाधिकारी कार्यालय द्वारा बोर्ड लगाया गया है। जगन्नाथ मंदिर के समीप स्थित करीब 20 कट्ठा सरकारी जमीन है, जिस पर एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा कब्जा कर ईंट, गिट्टी, बालू के कारोबारी को किराए पर दिया गया था। इस जमीन पर बालू का भंडारण किया जाता था। जमशेदपुर के सीओ अनुराग तिवारी को सरकारी जमीन पर भवन निर्माण सामग्री के भंडारण की जानकारी मिली थी, जिसके बाद अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह से मामले की जांच कराई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद शुक्रवार को बोर्ड लगाया गया, जहां अंचल निरीक्षक, पंसस जीतेंद्र यादव थे।
सरकारी जमीन बचाने के लिए सीओ आॅफिस ने लगाया बोर्ड