जेसीआई की दो दिवसीय क्वेस्टा एग्जीबिशन 18 से, आने वाले को मिलेगा मुफ्त में मास्क
जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल जमशेदपुर पहचान की ओर से 18-19 मार्च को होटल अल्कोर में क्वेस्टा लाइफ टाइम एग्जीबिशन लगाएगा, जिसमें जरूरतमंद महिलाओं के उत्पादों को एक मंच मिलेगा। एग्जीबिशन में आने वाले लोगों को नि:शुल्क सेनिटाइजर-मास्क दिए जाएंगे। एग्जीबिशन में बंगलुरु, दिल्ली आदि स्थान से आने वालों को मना कर दिया है। यह जानकारी जेसीआई अध्यक्ष कविता धूत ने दी। कहा- समर कलेक्शन खास होंगे।संवाददाता सम्मेलन में सचिव जया गांधी, संयोजक बीना देबुका, आकांक्षा धूत, मोनिका बांकरेवाल, दिव्या बांकरेवाल, पूजा मोदी, वंदना अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, किरण अग्रवाल, शिल्पा सावा, नीमा मोदी, संगीता काबरा, रिंकू अग्रवाल, निर्मला भगत, पूनम अग्रवाल, प्रेरणा चौधरी आदि उपस्थित थीं।