पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गम्हरिया : राजद के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गम्हरिया| राजद की ओर से कैंप कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष गाजू साव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से मौजूद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे के पर्व है। उन्होंने समाज एवं देश के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मनाने की अपील की। इस दौरान एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इसमें नगर अध्यक्ष राहुल सिंह, सुशीला बारिक, श्यामसुंदर सिंह यादव, गौरीशंकर टुडू, सबिता मंडल, पुष्पा सिंह, बाहा बास्के, सुनील मंडल आदि रहे।
खबरें और भी हैं...