पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

~30 लाख से बनेगा 10 हजार लोगों के बैठने के लिए जर्मन हैंगिंग पंडाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{50 हजार लोगों तैयार किया जाएगा

{इस बार 73 गोल्ड मेडल बनवाए जाएंगे

काेल्हान विश्वविद्यालय (केयू) अपने पांचवें दीक्षांत समाराेह की तैयारी में जुट गया है। समाराेह अप्रैल में कराने की याेजना है। इसके लिए विवि ने गाेल्ड मेडल पाने वाले छात्राें की सूची भी जारी कर दी है। अब बारी समाराेह के अायाेजन की है।

एेसे में विवि समाराेह के लिए डिग्री, गाेल्ड मेडल व पंडाल बनाने की तैयारी में जुटेगा। जानकारी के अनुसार 16 मार्च से विश्वविद्यालय खुलने के साथ ही पंडाल के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समाराेह के लिए जर्मन हैंगिंग पंडाल बनाने की याेजना है। इसमें 10 हजार लाेगाें के बैठने की क्षमता हाेगी। इस पर 30 लाख रुपए से अधिक खर्च हाेगा। इसके साथ ही विवि डिग्री के लिए 50 हजार लाेगाे तैयार कराएगा। इसके लिए भी टेंडर जारी किया जाएगा। इस बार 73 गाेल्ड मेडल बनवाए जाएंगे। इन सभी के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया अगले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। इस समाराेह में वर्ष 2018 व 2019 के करीब 40 हजार विद्यार्थियाें काे डिग्री प्रदान की जाएगी। एेसे में पूरा समाराेह भव्य हाेगा। इसके साथ ही विवि इस समाराेह में जिन छात्राें काे गाेल्ड मेडल दिया जाएगा, उन्हें समाराेह में शामिल हाेने के लिए निमंत्रण भेजेगा।

डिग्रियाें काे तैयार करने व हस्ताक्षर में लगेगा समय

दीक्षांत समाराेह की तैयारी में सबसे अधिक समय डिग्रियों काे तैयार करने में लगेगा। क्याेंकि इस समाराेह में करीब 40 हजार छात्राें काे डिग्री प्रदान किया जाना है। एेसे में इसके बनने के बाद सबसे पहले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय इसे वेरिफाई करेगा। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक अाैर फिर विवि की कुलपति इस पर अपना हस्ताक्षर करेंगी। जानकारी के अनुसार 40 हजार डिग्रियों पर हस्ताक्षर करने में 10 दिन से अधिक का समय लगेगा।

खबरें और भी हैं...