केबुल कंपनी के मामले में सरकारी हस्तक्षेप से कर्मचारियों में जगी आस
केबुल कंपनी के मामले में राज्य सरकार द्वारा एनसीएलटी में पार्टी बनने को तैयार होने के बाद केबुल कंपनी के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। केबुल टाउन, डीएस फ्लैट, ओल्ड केबुल टाउन, केबुल बस्ती, गाढ़ाबासा व इसके आस-पास रहने वाले केबुल के
कर्मचारियों में दिन भर राज्य सरकार के इस फैसलेे पर चर्चा होती रही। कंपनी के आस-पास कई कर्मचारी भी जुटे।
केबुल के कर्मचारियों में राज्य सरकार द्वारा कंपनी खोलने के सकारात्मक पहल की सराहना हुई। वहीं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर कहा कि सरकार इंडियन केबुल कंपनी, जमशेदपुर की नीलामी रोकने के लिए एनसीएलटी में पार्टी बनने पर सहमत हो गई है। एेसे में अब मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन महाधिवक्ता को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दें। ऐसा न हो कि यह कोरा आश्वासन बनकर रह जाए।