पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टिमकेन वर्कर्स यूनियन की वैधता की पेंच में फंसा ग्रेड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टिमकेन वर्कर्स यूनियन में विवाद के कारण ग्रेड रिवीजन 1 मई 2017 से लंबित है। टिमकेन वर्कर्स यूनियन की वैधता का मामला हाई कोर्ट में है। उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने इस मामले में पहल करते हुए कंपनी प्रबंधन को चुन कर आई यूनियन गिरवर धारी गुट के साथ वार्ता करने का आदेश दिया है। डीएलसी ने इस मामले को लेकर 13 मार्च को अपने कार्यालय में बैठक बुलाई गई है।

बैठक में टिमकेन वर्कर्स यूनियन के विपक्षी विजय यादव गुट को नहीं बुलाया गया है। कंपनी प्रबंधन हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहा है। 13 मार्च को डीएलसी के साथ होने वाली बैठक में प्रबंधन का रूख साफ हो जाएगा। टिमकेन वर्कर्स यूनियन की समानांतर कमेटी के महासचिव विजय यादव मामले को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मिले थे।

डीएलसी से किसी भी फैसले से पहले आदेश की प्रति मांगी है

मैंने डीएलसी से हाइकोर्ट में मामला होने के कारण किसी भी तरह के फैसले से पहले आदेश की प्रति मांगी है। ग्रेड रिवीजन के लिए प्रबंधन के पूर्व के प्रस्तावसही थे। अगर उन्हें ग्रेड रिवीजन से अलग रखा गया तो वे कोर्ट के फैसले को ही मानंेगे।
विजय यादव, टिमकेन दूसरे गुट के नेता

डीएलसी से किसी भी फैसले से पहले आदेश की प्रति मांगी है

हमलोगों ने संबधित कागजात के साथ पक्ष रखा था। उपश्रमायुक्त (डीएलसी) राजेश प्रसाद ने उचित निर्णय लिया है। 13 मार्च को ग्रेड रिवीजन को लेकर बैठक है। विजय यादव गुट को इस बैठक में शामिल कर ग्रेड रिवीजन करना हमें मंजूर नहीं है। एलपी सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट, टिमकेन वर्कर्स यूनियन

टाटा कमिंस में यूनियन और प्रबंधन के बीच जिच जारी यूनियन फ्लैट तो प्रबंधन स्पिलिट वेतन वृद्धि पर अड़ा

टाटा कमिंस में ग्रेड रिवीजन को लेकर लगभग एक वर्ष से चल रहा विवाद जारी है। पिछले सोमवार और मंगलवार को पिछले दो दिनों में टाटा कमिंस के कमेटी मेंबरों के बीच बैठक हुई। बैठक में ग्रेड रिवीजन को लेकर रूख तय किया गया कि अब यूनियन सीधे फ्लैट वृद्धि की मांग करेगा। यूनियन ने 17,500 रुपए वृद्धि की मांग कर रही है। इसके बाद यूनियन-प्रबंधन के बीच भी बैठक हुई। इसमें प्रबंधन तीन किश्त में स्पिलिट वेतन वृद्धि देने में ही समर्थता जता रहा है। वहीं यूनियन फ्लैट वेतन वृद्धि की मांग कर रहा है। इस मामले में गुरुवार को फिर ग्रेड रिवीजन पर बैठक होगी।

खबरें और भी हैं...