गुरमीत सिंह तोते दूसरी बार बने टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के निर्विरोध प्रधान
टेल्को गुरुद्वारा में शुक्रवार की शाम अामसभा की बैठक कर सर्वसम्मति से गुरमीत सिंह तोते दूसरी बार प्रधान चुन लिया गया है। तीन सदस्यीय चुनाव कमेटी ने गुरमीत सिंह तोते को अगले तीन साल के लिए चुने जाने की घोषणा की। 8, 9 एवं 10 मार्च को नामांकन के लिए आवेदन जमा होना था। 11 मार्च को नामांकन की जांच और 12 मार्च को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की थी। चुनाव कमेटी में सुखदेव सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह कलसी एवं सरदार बलविंदर सिंह भिंडर के मुताबिक उक्त अवधि मंे निवर्तमान प्रधान गुरमीत सिंह तोते के अलावा किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसके बाद चुनाव कमेटी ने उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार हरनेक सिंह, अकाली दल के पूर्व प्रधान राम किशन सिंह, तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह, चुनाव कमेटी एवं अन्य ने माला पहनाकर बधाई दी। इधर, नवनिवार्चित प्रधान गुरमीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति शुकराना तथा संगत के प्रति आभार जताया। कहा कि पिछले तीन साल में लंगर हॉल में टाइल्स लगवाई। स्कूल के बच्चों के लिए बड़ा खेल का मैदान उपलब्ध कराने के लिए टाटा मोटर्स प्रबंधन से मांग की, हाइड्रोलिक निशान साहिब गुरुद्वारा परिसर में लगाया गया, ड्यूढ़ी से गुरु दरबार तक छज्जा का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि संगत के सहयोग से गुरु दरबार हॉल को अगले तीन साल के भीतर वातानुकूल बनाएंगे। िमौके पर अवतार सिंह संधू, जस्सा सिंह , कलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, संतोष सिंह पन्नू , मनजीत सिंह , संतोख सिंह, अमरीक सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे। इधर, दूसरी बार निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर विभिन्न सिख संगठनों ने शुक्रवार की शाम सरदार गुरमीत सिंह तोते का अभिनंदन किया। अभिनंदन करने वालों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ट्रस्टी रंजीत सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार सुरजीत सिंह, मानगो के चेयरमैन कुलविंदर सिंह, बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।
टेल्को गुरुद्वारा में धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल की ओर से कीर्तन दरबार 14-15 को
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जी प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह हित शनिवार को जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी तख्त श्री हरिमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार अवतार सिंह हित सुबह अाठ बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे। टेल्को गुरुद्वारा में धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल जमशेदपुर की ओर से आयोजित सिखों के नए साल को समर्पित दीवान में शामिल होंगे। 14 मार्च शनिवार व 15 मार्च रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे व शाम सात बजे से रात साढ़े बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा, जिसमें पटना साहिब के कथावाचक भाई सुखदेव सिंह, टाढ़ी जत्था भाई पूरन सिंह अर्शी, इंदौर के भाई विनोद सिंह का रागी जत्था, भाई राजेंद्र सिंह सुल्तानपुरी लोधी का रागी जत्था कीर्तन गायन व इतिहास की जानकारी संगत को देंगे। अकाली दल के राम किशन सिंह, जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदीप सिंह, रविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह ने संगत को गुरु दरबार में हाजिरी देने की अपील की है।
टेल्को गुरुद्वारा में सिख समाज के लोग।
प्रधान ने गुरु दरबार हॉल को तीन साल के भीतर वातानुकूल बनाने की घोषणा की