पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमजीएम अस्पताल में मैनपावर की गणना के लिए आज आएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, तैयारी पूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमजीएम की व्यवस्था सुधारने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से किए जा रहे प्रयास के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल आएगी। टीम अस्पताल में मैनपावर की गणना करेगी। एमजीएम में तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए 761 कर्मचारियों की सेवा को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। एमसीआई रेगुलेशन तथा 570 बेड अस्पताल की आवश्यकता के अनुरूप यह स्वीकृति प्रदान की गई है। एक वित्तीय वर्ष में इस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एमजीएम जमशेदपुर के अलावा पीएमसीएच धनबाद में भी कर्मचारियों की काफी कमी है। इस कारण एमसीआई की अोर से आपत्ति की जाती रही है। एमजीएम व पीएमसीएच में पिछले सत्र में सीटों की संख्या 100 से घटाकर 50 कर दी गई थी। विभाग की अोर से जारी आदेश में कहा गया है कि आउटसोर्सिंग की सेवा प्राप्त करने के लिए कार्यरत नियमित पदों को घटाकर शेष कर्मियों की सेवा प्राप्त की जा सकी है।

दोनों मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत कर्मियों की मौजूदा स्थिति

एमजीएम जमशेदपुर: कुल सीट- 859, नियमित कार्यरत- 239

पीएमसीएच धनबाद: कुल सीट- 643, नियमित कार्यरत- 99

बहाली में झारखंड नर्सिंग काउंसिल से पंजीकृत नर्सों को ही मिलेगी जगह

स्वास्थ्य विभाग के आदेश में कहा गया है कि स्वीकृति से ज्यादा संख्या में कर्मियों के रखे जाने पर संबंधित कार्यालय की जिम्मेवारी होगी और अधिक भुगतान की गई राशि उनसे वसूली जाएगी। आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की सेवा प्राप्त करने के लिए नियमों का भी पालन करने का निर्देश दिया गया है। आउटसोर्सिंग से अाने वाली नर्सों का झारखंड नर्सिंग काउंसिल से पंजीकरण आवश्यक है। इसी तरह पारामेडिकल स्टाफ का भी निबंधन झारखंड पारामेडिकल काउंसिल से होना अनिवार्य है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपस्थिति बॉयोमीट्रिक्स से दर्ज करना होगा।

खबरें और भी हैं...