िहंदू व मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिल दिया भाईचारे का संदेश
अाजादनगर थाना में होली मिलन समारोह का अायोजन
जमशेदपुर | अाजादनगर थाना में रविवार को होली मिलन समारोह का अायोजन हुआ। समाहोर में पटमदा डीएसपी विजय कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि थे। समाहोर की अध्यक्षता शांति समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्धीन और संचालक मो अबसार अहमद ने की। मौके पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कवि सम्मेलन का अायोजन भी किया गया। इसमें शायर रिजवान अौरंगाबादी, नजीर अहमद ने कविताएं प्रस्तुत की। समारोह में मौजूद महिलाओं को महिला दिवस पर पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्तार अालम खान, थानेदार विष्णु प्रसाद राउत, थानेदार धनंजय बैठा, प्रो जावेद अख्तर आदि मौजूद थे।