सिदगोड़ा में घर में घुस युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी
सिदगोड़ा के ट्यूब बारीडीह में रहने वाली युवती के घर रात 1.30 बजे घुसकर उसके दोस्त ने मारपीट और छेड़खानी की। शोरगुल के बाद परिवार के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को खबर की। सीसीअार वैन युवक को पकड़कर सिदगोड़ा थाने ले गई। घटना 9 मार्च की रात की है।
वहीं, घायल युवती काे इलाज के लिए परिवार के लोगों ने टीएमएच में भर्ती कराया है। सिदगोड़ा थाना में युवती के बयान पर बिरसानगर निवासी गणेश प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। गणेश को पुलिस ने जेल भेज दिया। सिदगोड़ा थानेदार मनोज ठाकुर ने बताया कि युवती और जेल गया अारोपी दोनों एक ही कंपनी में साथ में काम करते थे। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। इधर, विगत कुछ दिनों से युवती ने बातचीत करने पर अापत्ति जताई। युवक का फोन रिसीव नहीं कर रही थी। उससे बातचीत बंद थी। इसपर नौ मार्च की रात 1.30 बजे युवक युवती के घर में घुस गया। इस दौान युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर युवती से मारपीट की। परिवार के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।