ब्रह्मकुमारी के मानगो सेंटर में होली मिलन भाई और बहनों ने एक दूसरे को लगाया रंग
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मानगो शाखा में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर शाखा की दीदी एवं भाइयों ने आपसे में गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही जीवन में सभी से प्रेम करने और प्रेम करने का संदेश देने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित शाखा संचालिका रूबी बहन ने लोगों को टीका लगाकर बाबा का आशीर्वाद दिया। मौके पर अभिजित, शंभू, मोहन, रूबी, प्रो किशोर, मदन मोहन आदि मौजूद थे।