पूर्वी सिंहभूम वीरांगना का होली मिलन समारोह
जमशेदपुर | मानगो के सृजनी रेसीडेंसी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष रजनी सिंह, इंदु सिंह, कोल्हान की संगठन सचिव सुषमा सिंह और जमशेदपुर की जिलाध्यक्ष नूतन सिंह माैजूद थीं। आयोजन की शुरुआत फगुआ गीतों के साथ हुई। इसके बाद वीरांगनाओं ने होली के विशेष पकवानों का आनंद उठाया। आयोजन में वीरांगना की पदाधिकारी ललिता राय, कृष्णा सिंह, अंजलि सिंह, पार्वती सिंह, मंजू सिंह, नीलू सिंह, खुशबू सिंह, प्रतिभा सिंह, शालिनी सिंह, विनीता सिंह, पूर्णिमा सिंह, रिंकू सिंह, कंचन सिंह, दुलारी सिंह, पूनम सिंह, शशिप्रभा सिंह, प्रमिला सिंह, राखी सिंह आदि माैजूद थीं।