फरार डकैत को पकड़ने वाले होमगार्ड जवान को सम्मान
बर्मामाइंस में डकैती मामले में फरार अारोपी पिवाश महतो उर्फ भोकू को पकड़ने के दौरान हमले मंे घायल होमगार्ड जवान रतन यादव को एसएसपी ने सम्मानित किया। एसएसपी ने घायल जवान को प्रशस्ति पत्र और पांच हजार रुपए प्रदान किए। एसएसपी ने कहा कि होमगार्ड जवान ने बहादुरी का काम कर पुलिस का मान बढ़ाया है। ये हमारे काम का हिस्सा है। पुलिस के नाम से लोगों की आंखों में अलग छवि घूमने लगती है, परंतु होमगार्ड जवान के इस सराहनीय कार्य के बाद लोगों के विचार में जरूर बदलाव आएगा। पुलिस मुख्यालय से भी जवान को सम्मनित करने की अनुशंसा की जाएगी। इस मौके पर बर्मामाइंस थाना प्रभारी बिनोदानंद व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। मालूम हो कि नाै मार्च की रात को भोकू को होमगार्ड जवान ने जेम्को चौक के पास पीछा करते हुए पकड़ा था। इस दौरान भोकू ने जवान पर चाकू से हमला कर दिया था।
जवान को सम्मानित करते एसएसपी।