बर्मामाइंस मंे डकैती के फरार अारोपी को पकड़ने गए होमगार्ड के जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने पकड़ा
बर्मामाइंस में डकैती के मामले में फरार चूनाभट्ठा निवासी िपवाश महतो उर्फ भोकू को गिरफ्तार करने गए होमगार्ड जवान रतन यादव पर चाकू के हमला किया गया। सोमवार की रात साढ़े अाठ बजे भोकू की बाइक को कैंची मारकर जवान ने जेम्को चौक के पास रोका। तभी अचानक भोकू ने बाइक से उतरकर जवान पर हमला किया। बीच सड़क पर 10 मिनट तक अपराधी और जवान के बीच मारपीट हुई। सूचना पाकर बर्मामाइंस पुलिस पहुंची और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायल जवान को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया। जवान को पेट, सिर, गाल व हाथ में चाकू लगी है।
सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और डीएसपी अनुदीप सिंह ने टीएमएच पहुंचकर घायल जवान की स्थिति की जानकारी ली। इधर, बर्मामाइंस थाना में घायल जवान रतन यादव के बयान पर अपराधी पिवाश महतो उर्फ भोकू के खिलाफ जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का अारोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। भोकू को वर्ष 2018 में डकैती के मामले में जेल भेज दिया गया।
बर्मामाइंस चूनाभट्ठा निवासी अपराधी िपवाश महतो उर्फ भोकू दो साल से था फरार
टीएमएच में घायल जवान।
पूछताछ करने पहुंचे सिटी एसपी।
प्रेमनगर निवासी सह बर्मामाइंस थाना में पदस्थापित होमगार्ड जवान रतन यादव डकैती मामले में फरार पिवाश महतो को पहचानता था। उसने बताया कि वह ड्यूटी में था। तभी पिवाश को उसने जेम्को की तरफ जाते देखा। पीछा करते हुए उसकी बाइक को जेम्को चौक के पास रोका। पिवाश को पकड़ने के लिए गया। तभी उसने चाकू निकाला और हमला कर दिया। दोनों के बीच दस मिनट तक हाथापाई हुई, लेकिन वह भाग नहीं पाया। खबर मिलने पर पुलिस अा गई। पिवाश को पकड़कर थाना ले गई और उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। अपराधी डकैती के बाद पुलिस से छुपकर रह रहा था।