आवास बोर्ड:32 लोगों को मिला घर, 471 फ्लैटों का दोबारा निकलेगा नोटिफिकेशन
झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रियल स्टेट के तहत पीपीपी मोड पर अपने जमीन पर बिल्डर से फ्लैट निर्माण करवा कर बेचने का निर्णय लिया था। लेकिन फ्लैट की कीमत अधिक होने की वजह से लोगों में इसके प्रति उदासीनता देखी जा रही है। राज्य में चार जगहों जमशेदपुर, रांची, धनबाद व हजारीबाग में कुल 503 फ्लैट का निर्माण करवा इसके आवंटन के लिए नोटिफिकेशन निकाला था। लेकिन महज 175 लोगों ने एक एक हजार रुपए में आवेदन खरीदा। लेकिन फार्म भरने में लोगों ने कोताही दिखाई। तयशुदा कार्यक्रम के तहत आवास बोर्ड ने लॉटरी की इसमें फार्म जमा करने वाले सभी 32 लोगों को फ्लैट मिला है। शेष 471 फ्लैटों के लिए आवास बोर्ड दोबारा नोटिफिकेशन करने का निर्णय लिया है। सबसे अधिक आदित्यपुर में कुलुपटांगा एवं स्मार्ट सिटी के पास दो सौ फ्लैट का निर्माण जारी है। लेकिन इसके लिए महज 9 ने फार्म डाला। लॉटरी सभी 9 लोगों को फ्लैट का आवंटन हो गया है। बता दें कि आदित्यपुर में फ्लैट लेने के लिए 80 फार्म बिके थे लेकिन अंतिम रूप से 9 लोगों ने ही आवेदन जमा किया है।
30 फीसदी राशि देने पर रजिस्ट्री
लोगों की उदासीनता के बावजूद बोर्ड के एमडी ब्रज मोहन कुमार ने एक सप्ताह के अंदर दोबारा नोटिफिकेशन निकालने की बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि रियल स्टेट के बिल्डरों से बेहतर कंडीशन में लोगों को फ्लैट दिए जाएंगे, जिसमें फुल फर्निश्ड कमरे होंगे। किचन, बाथरूम एवं कमरों में मार्बल टायल्स के साथ लिफ्ट, पेयजल, बिजली, सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं दी जा रही है। कहा - बिल्डर 100 फीसदी लेने के बाद रजिस्ट्री करता है लेकिन आवास बोर्ड महज 30 फीसद राशि लेकर रजिस्ट्री कर रहा है। बाकी की राशि बैंक से फाइनेंस करा सकते हैं। आवेदन के साथ 10 फीसदी व लॉटरी में घर मिलने पर 20 फीसदी राशि देकर आवास बोर्ड फ्लैट लाभुकों के नामक कर रहा है।
आदित्यपुर में 200 फ्लैट, लेकिन 9 आवेदन ही आए
503 फ्लैट का निकला था आवंटन, महंगे होने के कारण लोग खरीदने में नहीं दिखा रहे हैं रुचि
निर्माण जारी है। लेकिन इसके लिए महज 9 ने फार्म डाला। लॉटरी सभी 9 लोगों को फ्लैट का आवंटन हो गया है। बता दें कि आदित्यपुर में फ्लैट लेने के लिए 80 फार्म बिके थे लेकिन अंतिम रूप से 9 लोगों ने ही आवेदन जमा किया है।
आदित्यपुर में निर्माणाधीन आवास बोर्ड का फ्लैट