कांड्रा थाने में पति की गुमशुदगी की शिकायत की
गम्हरिया| कांड्रा थानांतर्गत डुमरा गांव निवासी टुकली लोहार ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट कांड्रा थाने में दर्ज कराई है। तहरीर कांड्रा थाना को सौंपी है। उन्होंने कहा कि उसका पति ढुलकु लोहार (32 वर्ष) 2 मार्च से लापता हो गया है। रिश्तेदारी व अन्य जगह काफी खोजबीन की गई बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका है। प|ी ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में यथ संभव मदद का भरोसा दिय है।