आईएमए चुनाव- अध्यक्ष और सचिव के लिए किया नामांकन
जमशेदपुर | 29 मार्च को होने वाले आईएमए जमशेदपुर के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. जीसी माझी, डॉ. ओपी पत्रा और डॉ. मिंटू अखौरी सिन्हा ने नामांकन किया है। डॉ. मिंटू अखौरी सिन्हा ने उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन किया है। डॉ. जी सी माझी पूर्व में आइएमए के सचिव रहे है। सचिव पद के लिए अब तक तीन डॉक्टरों ने नामांकन किया है। इसमें एपेक्स हॉस्पिटल के कंसलटेंट और आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सौरव चौधरी, ब्रह्मानंद अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष गुप्ता व टीएमएच के डॉ. शरद शामिल है। डॉ. सौरव चौधरी सचिव पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। चौधरी आईएमए के संयुक्त सचिव के साथ ही झारखंड आर्थोपेडिक एसोसिएशन के लाइफ टाइम सदस्य, रोटरी क्लब जमशेदपुर मिड टाउन के पूर्व अध्यक्ष और भारत विकास परिषद के पूर्व सचिव रह चुके है