पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश से जमशेदपुर ए डिवीजन लीग का मैच रद्द, अंक बंटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के ततत्वाधान में चल रहे जमशेदपुर ए डिवीजन फुटबाॅल लीग में बुधवार को स्कूल अाॅफ क्रिकेट अौर अर्बन सर्विसेज के बीच मैच बारिश शुरू होने के कारण रद्द कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो-दो अंक बांट दिए गए। इससे पहले काॅलेज ग्राउंड में स्कूल आॅफ क्रिकेट ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 अोवर में दस विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। एस भास्कर राव ने 76 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 35 कन बनाए। विशाल सिंह ने 31 रनों की पारी खेली । जिसमें तीन चौके अौर एक छक्का शामिल है। अर्बन सर्विसेज की अोर से कुणाल त्रिपाठी ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए। अनुभव प्रतीक ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखायी। इसके बाद अर्बन सर्विसेज की पारी 16.1 अवर में चार विकेट पर 76 रन के कुल योग पर जैसे पहुंचा, बारिश शुरू हो गई, अर्बन सर्विसेज की अोर सेराहुल मन्ना ने 30 गेंदों पर 38 रन, प्रभूजी मिश्रा ने 13 गेंदो पर 13 रन बनाए।

अर्जुना कप में सरना मार्शल क्लब और सेवन साइड स्टेट फुटबाॅल में खरसावां की संजय स्पोर्टिंग चैंपियन

जमशेदपुर} खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्टस एसोसिएशन और 7-ए साइड जिला फुटबाॅल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 17 वां जिला फुटबाॅल लीग ‘अर्जुना कप’ और सेवन साइट कोल्हान कप स्टेट फुटबाॅल चैम्पियनशीप-2020 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच समापन हुआ। अर्जुना कप जिला फुटबाॅल लीग के फाइनल मैच में झामुमो सरायकेला टीम को 1-0 से पराजित कर सरना मार्शल क्लब जोजोडीह खरसावां की टीम चैम्पियन बनी। जबकि कोल्हान कप सेवन साइट स्टेट फुटबाॅल चैम्पियनशिप के फाइनल मैच टाईब्रेकर के तहत शंभू ब्रदर्स को 3-0 से पराजित कर संजय स्पोर्टिंग खरसावां की टीम चैम्पियन बनी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत सरकार के जनजातीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
खबरें और भी हैं...