सोनारी जागर्स पार्क में जमशेदपुर एफसी ने स्पेशल बच्चों के साथ खेला बाउची खेल
बाउची खेलते हुए खिलाड़ी।
जमशेदपुर }शुक्रवार को जॉगर्स पार्क सोनारी में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों की जूनियर टीम (18 वर्ष से नीचे) और जीविका के स्पेशल बच्चों के बीच बाउची स्पर्धा में देखने को मिली। इस अनोखी प्रतियोगिता मे टीएफए के भी कुछ जूनियर बच्चे भी शामिल थे। लगभग 15 बच्चे जमशेदपुर एफसी और जीविका के भी इतने ही बच्चों ने भाग लिया। दोनों ही टीमों के बच्चों को मिलाकर 8 टीमों में बांटा गया।
कड़े मुकाबले में टीएफए की टीम (मानव, तलीम, माविया और अंकित) विजयी रही। जीविका की टीम कड़ा मुकाबला देते हुए दूसरे नंबर पर रही। इस टीम में खेमराज,अाकाश शर्मा,अंकित मुखर्जी और आशीष कुमार (कप्तान) थे। जीविका की सुखदीप कौर ने सभी उपस्थित लोगों को दिव्यांगता के बारे में बताया और अपने कार्यों के बारे सबको अवगत कराया ।
मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर एफसी के सीईओ मुकुल चौधरी जी ने उपस्थित होकर खेल का शुभारंभ बाउची बॉल को लुढ़का कर किया। इस तरह की अनोखी प्रतियोगिता में टीएफसी के बच्चों ने पहली बार भाग लिया और बहुत ही आनंद उठाया। अन्य अतिथियों के रूप में पूनम, मधु सिंह, स्वर्णा हेगड़े उपस्थित थी । इस प्रतियोगिता को संपन्न करने में बलबीर सिंह, गुरजीत सिंह और हरिंदर सिंह का विशेष योगदान रहा। जीविका के संस्थापक अवतार सिंह ने बताया कि समाज के विशेष बच्चों के लिए इस तरह की संयुक्त प्रतियोगिताओं से आने वाली पीढ़ी को सेवाभाव के लिए प्रेरित करना था।