पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

970 करोड़ से बन रहे ईचा डैम का काम बंद करने का आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
फाइल फोटो।
  • विरोध की चेतावनी के 2 दिन पहले ही काम रुकवाया

चाईबासा. देश की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं में से एक स्वर्ण रेखा बहुद्देशीय परियाेजना की मूल इकाई ईचा डैम का काम अगले आदेश तक बंद करने को कहा गया है। 970 करोड़ की लागत से बन रहे डैम को जल संसाधन विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव सतेंद्र नारायण उपाध्याय ने पत्र भेजकर काम अगले अादेश तक राेकने का निर्देश दिया है। 13 मार्च की शाम काे जारी किए गये पत्र में डैम का काम राेके जाने का काेई उचित कारण नहीं बताया गया है। 


पत्र में साफ निर्देश है कि खरकई बांध प्रमंडल संख्या 2 ईचा चालियामा का एकारारनामा संख्या एसबीडी दाे 9 अगस्त से शुरू किया गया काम काे राेक दिया जाए। मुखयमंत्री सहित सरायकेला खरसांवा व चाईबासा डीसी काे पत्र भेजा गया है। ईचा डैम का काम 12 मार्च की दाेपहर बाद से ठेका कंपनी दिलीप कंस्ट्रक्शन ने बंद कर दिया है। कंपनी ने सैकड़ाें गाड़ियाें व मशीनाें काे कुजू स्थित बेस कैंप में बुला ली गई हैं।


कंपनी अधिकारियों के अनुसार, स्वर्ण रेखा बहुद्देशीय परियाेजना के वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद काम राेका गया है। लगभग 970 कराेड़ रुपए में मुख्य मेढ़ सहित कुल अाठ किमी लंबी मिट्टी का मेढ़ बनेगा। बता दें कि डैम से विस्थापित हाे रहे ग्रामीणों और स्थानीय सांसद-विधायकों के विराेध के कारण काम काे राेक दिया गया है।

खबरें और भी हैं...