पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनता सेवा समिति ने सहयोग कर बागुनहातु की बेटी की कराई शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर } शहर की सामाजिक संस्था जनता सेवा समिति ने शुक्रवार बागुनहातु निवासी अशोक दत्ता की बेटी का विवाह कराया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते परिवार अपनी बेटी का विवाह नहीं कर पा रहा था। संस्था को इसकी जानकारी मिली तो समिति के संरक्षक मनोज मांझी और उनके साथी बेटी के घर गए और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिया। शादी में कोई कमी ना रहे इसके लिए संस्था ने परिवार को खाद्य सामग्री के साथ नगद राशि प्रदान की। परिवार वालों ने इसके बाद बेटी का विवाह कराया। परिवार वाले ने संस्था का अाभार जताया। मौके पर संस्था के सुभाष कुमार, मनोज खत्री, मंटू अग्रवाल, विक्की सिंह, धनवीर सिंह व अन्य थे।
खबरें और भी हैं...