पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली का खर्चा नहीं करने पर जैप-8 के जवान ने मारपीट कर सिर फोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिदगोड़ा बाजार में होली का खर्चा नहीं करने पर जैप-8 के जवान राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरदीप सिंह का सिर फोड़ दिया। घटना 11 मार्च की शाम छह बजे की है। घायल गुरदीप सिंह के बयान पर जवान राजेश, उसके साथी लालू और लालू के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में जानकारी देते हुए सिदगोड़ा थानेदार मनोज ठाकुर ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के परिचित हैं। बागान एरिया रोड नंबर दो निवासी गुरदीप बुधवार की शाम सब्जी लेने सिदगोड़ा बाजार गया था। तभी 20 नंबर टेंपो स्टैंड पर चाय पी रहे उक्त लोगों ने होली का खर्चा मांगा। इसी बात को लेकर दोनों मंे बकझक हो गई और मारपीट की नौबत अा गई। घायल का इलाज कराया गया है।

खबरें और भी हैं...