पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आभूषण कारोबारी का परिवार गया था खड़गपुर, नगद समेत लाखों के गहने चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुगसलाई काली स्थान रोड में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, शिकायत दर्ज

जुगसलाई काली स्थान रोड निवासी आभूषण कारोबारी सोगेन दास के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के अाभूषण की चोरी की गई। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चोर तीन की संख्या में थे। नौ मार्च को सोगेन दास अपने बेटे अरिजीत दास के ससुराल खड़गपुर गए थे। जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम पौने पांच बजे परिवार शहर लौट अाया।

इससे पहले सुबह मंे ताला टूटा देख पड़ोसी बंटी सिंह ने सोगेन दास और जुगसलाई पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच करने पहुंचे एएसअाई ब्रजेश सिंह ने फुटेज खंगाला और मामले की सभी बिंदु पर जांच की। इस संबंध में देर शाम को अरिजीत दास के बयान पर पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है। अरिजीत दास ने बताया कि चोरों ने घर के सामने का दरवाजा तोड़ा। कमरे में रखा अालमीरा का लॉकर तोड़ा। लॉकर से नकद 2.50 लाख रुपए, तीन लाख के जेवर व मंहगे पत्थर की चोरी कर ली। चोरों ने अालमीरा को पूरी तरह से खंगाला। सामान कमरा में बिखरा हुअा था। पुलिस के मुताबिक अरिजीत के पिता सोगेन दास की जुगसलाई महेंद्र कॉम्प्लेक्स में अाभूषण का वर्कशॉप है। अरिजीत दास जुगसलाई में सुखशांति नामक आभूषण दुकान में काम करता है। अरिजीत की दो मार्च को शादी हुई। उसकी प|ी के सारे गहने अालमीरा में थे। पूरा परिवार नौ मार्च को ताला बंद कर अरिजीत के ससुराल खड़गपुर गया था। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी ने ताला टूटा देखा और घटना की जानकारी दी।

सीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद, तीन की संख्या में थे चोर

अाभूषण कारोबारी के घर लाखों की चोरी

जुट गई है। अरिजीत दास ने बताया कि चोरों ने घर के सामने का दरवाजा तोड़ा। कमरे में रखा अालमीरा का लॉकर तोड़ा। लॉकर से नकद 2.50 लाख रुपए, तीन लाख के जेवर व मंहगे पत्थर की चोरी कर ली। चोरों ने अालमीरा को पूरी तरह से खंगाला। सामान कमरा में बिखरा हुअा था। पुलिस के मुताबिक अरिजीत के पिता सोगेन दास की जुगसलाई महेंद्र कॉम्प्लेक्स में अाभूषण का वर्कशॉप है। अरिजीत दास जुगसलाई में सुखशांति नामक आभूषण दुकान में काम करता है। अरिजीत की दो मार्च को शादी हुई। उसकी प|ी के सारे गहने अालमीरा में थे। पूरा परिवार नौ मार्च को ताला बंद कर अरिजीत के ससुराल खड़गपुर गया था। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी ने ताला टूटा देखा और घटना की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...