कोरोना वायरस का असरझारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप स्थगित
जमशेदपुर| जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में 27 से 31 मार्च तक होनेवाली राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप स्थगित कर दी गयी है। कोरोना वायरस की महामारी के कारण यह चैंपियनशिप स्थगित की गयी है। झारखंड तीरंदाजी संघ की महासचिव पूर्णिमा महतो ने बताया कि चैंपियनशिप के आयोजन की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। सब कुछ नियंत्रण में रहा तो अप्रैल माह में तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। मालूम हो कि राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो सौ खिलाड़ियों की पहुंचने की संभावना बनी रहती है।