पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • Jamshedpur News Jnac39s Team Arrived For The Second Day To Investigate The Encroachment On The Vacant Land Of Prime Minister Avas Yazna In Birsnagar

बिरसानगर में प्रधानमंत्री अावास याेजना की खाली जमीन पर अतिक्रमण की जांच करने दूसरे दिन भी पहुंची जेएनएसी की टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिरसानगर में पीएम अावास याेजना के 54 एकड़ सरकारी भूमि के खाली हिस्से पर अतिक्रमण राेकने में जमशेदपुर अक्षेस व बिरसानगर पुलिस असक्षम साबित हाे रही है। अक्षेस व पुलिस की टीम के राेकने के बाद भी खाली जमीन पर भू-माफिया प्लॉटिंग व निर्माण करा रहे हैं। वहां किसी प्रकार का काम बंद नहीं हुअा है। गुरुवार काे भी जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती, साेनल सिंह व पुलिस टीम वहां जांच करने पहुंची। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमणकारी भाग खड़े हुए। सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया कि खाली जमीन पर अतिक्रमण कर लाेग जमीन की खरीद बिक्री कर रहे है। जेएनएसी की टीम लगातार बिरसानगर का दाैरा कर अतिक्रमणकारियाें काे पकड़ने में जुटी है। लेकिन भूमि माफिया पकड़ में नहीं अा रहे हैं। पूर्व में बिरसानगर थाना के तत्कालीन थानेदार भूषण कुमार ने अंगद गाैड़ समेत कई भू माफियाअाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। लेकिन बिरसानगर पुलिस की उदासीनता से सरकारी भूमि की फिर खरीद-बिक्री शुरू हाे गई है। जमीन माफिया एक कट्ठा का एक से डेढ़ लाख रुपए ले रहे हैं।

भाजमो महिला मोर्चा की संयोजक ब्यूटी तिवारी मिली एसअाे से, अपनी बात रखीं

भारतीय जन मोर्चा (भाजमाे) महिला माेर्चा की संयाेजक ब्यूटी तिवारी ने गुरुवार काे उनके द्वारा बनाए गए मकान के मामले काे लेकर जेएनएसी के एसअाे कृष्ण कुमार से मुलाकात की। उन्हाेंने अपने मकान के पुन: निर्माण कराए जाने के मामले में कहा कि वह टूटे मकान का मरम्मत कराई है, काेई नया अतिक्रमण नहीं किया है। वहां पहले से ही मकान बनाकर परिवार समेत टूटे हुए मकान में रह रही हूं। जमशेदपुर अक्षेस के एसअाे काे नया अतिक्रमण कर मकान बनाने वालाेंे काे राेकने की मांग की है। एसअाे ने भूमि माफियाअाें पर शिकंजा कसने में लाेगाें से सहयाेग करने की अपील की है, ताकि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण राेका जा सके। एसअाे ने कहा कि भूमि माफियाअाें पर केस व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भूमि की घेराबंदी कर पिलर काे फिर से खड़ा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...