पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जुस्को यूनियन की एजीएम आज, चार बजे से मीटिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जुस्को श्रमिक यूनियन की वर्तमान कमेटी की वार्षिक आमसभा (एजीएम) शनिवार शाम 4 बजे से जुस्को ग्रीन में होगी। आमसभा में कर्मचारियों को दो बजे ही आना है क्योंकि दो बजे से हस्ताक्षर शुरू होगा। एजीएम में वार्षिक आय-व्यय, किए गए कार्यों के बारे में अध्यक्ष और पदाधिकारी जानकारी देंगे। एजीएम के बाद रिटायरिंग ऑफिसर सीए झा और असिस्टेंट रिटायरिंग ऑफिसर आशीष माथन चुनाव की घोषणा करेंगे। वहीं इस दौरान को-ऑप्शन को लेकर चर्चा होगी। को-ऑप्शन पर सहमति बनने के बाद ही नेता चुना जाएगा। मालूम हो कि जुस्को श्रमिक यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष रघुनाथ पांडे टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हैं।

चुनाव में कमेटी मेंबर से लेकर ऑफिस बियरर तक का चुनाव कर्मचारी और मेंबर करते हैं। यह कुल 23 कमेटी मेंबर और 12 पदाधिकारियों के पद के लिए चुनाव होगा। दूसरी ओर, वर्तमान अध्यक्ष रघुनाथ पांडे के को-ऑप्शन पर भी एजीएम में सहमति बननी है, क्योंकि को-ऑप्ट होने के बाद ही रघुनाथ पांडे चुनाव में उम्मीदवार बन पाएंगे।

खबरें और भी हैं...