कदमा: होली के दिन एसबीआई एटीएम से रुपए निकालने में 5 लोगों के कार्ड फंसे
एसबीआई के एटीएम में गड़बड़ी अब भी जारी है। कदमा के एटीएम मशीन से रुपए निकालने के लिए गए ग्राहकों के कार्ड एटीएम में गिर गए। पांच ग्राहकों के कार्ड होली के दिन ही मशीन के अंदर ही रह गया। ग्राहकों ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस जांच करने के लिए पहुंची। पुलिस ने एटीएम से पांच एटीएम कार्ड बरामद किया।
कदमा के एटीएम में क्लोनिंग की गई थी। एटीएम के कार्ड रीडर को साइबर अपराधियों ने बदल दिया है। साइबर अपराधियों ने इस एटीएम से पहले भी सात लोगों को ठगी का शिकार बना लिया था। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ था। पुलिस ने एटीएम को बंद कर एसबीआई के अधिकारियों काे मशीन में हुई छेड़छाड़ को देखते हुए इसमें सुधार करने को कहा गया था। लेकिन, एटीएम में सुधार नहीं किया गया। इसके बाद होली के दिन लोग एटीएम से रुपए निकालने के लिए पहुंचे तो उसमें कार्ड ही अंदर चला गया। पुलिस ने ग्राहकों के कार्ड को वापस कर दिया। होली की छुट्टी के बाद बैंक खुले पर तकनीकी टीम के नहीं होने के चलते साइबर पुलिस ने एटीएम की जांच नहीं कर पाई। गुरुवार से जांच फिर से होगी। अबतक एसबीआई के एटीएम से क्लोनिंग के माध्यम से 5.50 लाख रुपए की ठगी हो चुकी है। लगभग 30 लोग अबतक इसके शिकार हो चुके हैं।
इधर, डीसी अाॅफिस के पास बीअोअाई के एटीएम में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़
डीसी कार्यालय के बाहर बीअोअाई के एटीएम में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। घटना मंगलवार दोपहर की है। सुरक्षागार्ड के रहते शीशे को तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अारोपियों का पता लगा रही है। घटना के बाद से एटीएम को बंद कर दिया गया है। थाना प्रभारी राजेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि होली के दौरान शरारती तत्वों ने एटीएम में तोड़फोड़ की। सुरक्षागार्ड भी मौके पर मौजूद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि शहर में लगातार एटीएम से क्लोनिंग की घटना सामने अा रही है।
टूटा एटीएम।
कदमा एसबीआई एटीएम मशीन में पांच ग्राहकों के कार्ड फंस गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने सारे कार्ड को निकालकर ग्राहकों को दिया। एसबीआई के अधिकारियों को फिर से पत्र लिखा गया है कि एटीएम में सुधार करें। - उपेंद्र कुमार मंडल, थाना प्रभारी, साइबर थाना, बिष्टुपुर।
निकालने के लिए पहुंचे तो उसमें कार्ड ही अंदर चला गया। पुलिस ने ग्राहकों के कार्ड को वापस कर दिया। होली की छुट्टी के बाद बैंक खुले पर तकनीकी टीम के नहीं होने के चलते साइबर पुलिस ने एटीएम की जांच नहीं कर पाई। गुरुवार से जांच फिर से होगी। अबतक एसबीआई के एटीएम से क्लोनिंग के माध्यम से 5.50 लाख रुपए की ठगी हो चुकी है। लगभग 30 लोग अबतक इसके शिकार हो चुके हैं।