पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कदमा : शराब के नशे में युवक के साथ मारपीट, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर| कदमा थाना अंतर्गत रामजनमनगर हरि मंदिर के पास रविवार की शाम साहिल लोहार नामक युवक के साथ मारपीट की घटना घटी। मारपीट में वह गंभीर रूप से जख्मी हाे गया। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। साहिल लोहार ने उसके साथ मारपीट करने का अारोप विशाल बिरुआ, संतोष हो और आकाश हो पर लगाया है। सभी ने साहिल लोहार पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। तीनों ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। साहिल लोहार ने बताया कि वह हरि मंदिर के पास किसी काम से खड़ा था। इसी दौरान तीनों वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। विशाल नामक युवक ने उसपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।
खबरें और भी हैं...