पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए हाथी-घोड़ा बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भूतनाथ मंदिर सोनारी से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल 1008 महिलाएं अाैर युवतियां माथे पर कलश लेकर दोमुहानी संगम घाट नंगे पैर पहुंचीं। यहां पूजा-अर्चना के बाद जल भर कर वापस मंदिर परिसर लौटीं। यज्ञ के संयोजक अयोध्या के त्यागी बाबा अाैर बनारसी बाबा रथ हाथी, घोड़ा अाैर बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा में आगे-आगे चल कर इसकी शाेभा बढ़ा रहे थे। इस दाैरान मां लक्ष्मी के जयकारे में माहाैल भक्तिमय हाे गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना हुई। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में दिलीप कुमार पांडेय, संतोष सिंह, जितेंद्र सिंह सहप|ी शामिल हुए। सभी अनुष्ठान वाराणसी से आए हुए पुरोहिताें ने संपन्न कराए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सचिव, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य की अहम भूमिका रही।

कीर्तन गायन करते कलाकार।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

श्री राधा गोविंद सेवा समिति परसुडीह टाटानगर की ओर से आयोजित श्रीश्री हरिनाम महायज्ञ (24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन) का 39वां वार्षिकोत्सव शनिवार से शुरू हुआ, जो 17 मार्च तक चलेगा। चार दिनों तक होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन परसुडीह ग्वाला बस्ती के राधा गोविंद मंदिर मैदान में किया गया है। अंतिम दिन मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे से महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ समापन होगा। हरिनाम संकीर्तन के लिए पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान, कटवा, दुर्गापुर और नादिया से कुल 5 कीर्तन मंडली आयी है, जिसमें दो महिला मंडली भी शामिल है। कीर्तन मंडली में राई कानू सम्प्रदाय, भाई-भाई सम्प्रदाय, युगल मिलन सम्प्रदाय, गुरु बालिका सम्प्रदाय (महिला), ममतामयी बालिका सम्प्रदाय (महिला) शामिल है। इसे सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत घोष, महासचिव रतन कुमार डे, कोषाध्यक्ष एमसी दत्ता, सलाहकार नानी गोपाल घोष लगे हुए हैं।

हरिनाम महायज्ञ का 39वां वार्षिकोत्सव में कीर्तन गायन से गूंजा परसुडीह
खबरें और भी हैं...