पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांड्रा : शादी पार्टी से लाैट रहे तीन युवकों से मारपीट, एमजीएम में भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर| कांड्रा थाना अंतर्गत तेलुडीह गांव में पार्टी से घर लौट रहे तीन युवकों के साथ मंगलवार की रात मारपीट की गई। इसमें गोपाल गोप, चंद्रमोहन गोप व श्यामलाल गोप शामिल हैं। मारपीट में तीनों के सिर में गंभीर चोट लगी है। तीनों एमजीएम अस्पताल में इलाजरत हैं। गोपाल ने मारपीट का आरोप पड़ोसी अनुज, राजा गोप समेत 8-10 अन्य युवकों पर लगाया है। गोपाल ने बताया कि मंगलवार की रात वे तीनों गांव में शादी समारोह में गए थे। समारोह से वापस लौटेने के दौरान उन पर हमला किया गया। झाड़ी से सभी अचानक निकले और उन पर कट्टा से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद सभी मौके से भाग निकले। गोपाल ने बताया आपसी विवाद में मारपीट की गई।
खबरें और भी हैं...