कपाली : कार व अॉटो की टक्कर के बाद चालक ने अॉटो में की तोड़फोड़
जमशेदपुर| कपाली थाना अंतर्गत पहला रोड के पास रविवार की रात एक अॉटो और कार के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद कार चालक ने अॉटो चालक कपाली निवासी मो. दिलावर के साथ मारपीट की और उसके अॉटो में तोड़फोड़ भी की। हंगामा होता देख लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद कार चालक मौके से भाग निकला। अॉटो चालक ने बताया कि वह अपनी अॉटो लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से अा रही कार से अॉटो की टक्कर हो गई। इसके बाद कार चालक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्थर से अॉटो का शीशा भी तोड़ दिया।
क्षतिग्रस्त ऑटो।