आज से शुरू हो रहा खरमास, 13 अप्रैल के बाद मांगलिक कार्य
हिंदू धर्म का खास माह खरमास 14 मार्च शनिवार से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों पर महीने भर का विराम लग जाएगा। अगले महीने 13 अप्रैल दिन सोमवार को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के बाद खरमास समाप्त हो जाएगा और उसी दिन से शुभ व मांगलिक कार्य शुरू होंगे। खरमास में पितृ पिंडदान का खास महत्व है। मान्यता है कि खरमास में भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने पर लगता है खरमास : रांची के ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने कहा- 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे । सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास यानी अशुद्ध मास का आरंभ हो जाएगा । बनारसी पंचांग के अनुसार 14 तारीख की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं मिथिला पंचांग के अनुसार प्रातः 8 :12 बजे सूर्य का मीन राशि में प्रवेश होगा।
भगवान नारायण का पूजन विशेष फलदायी
खरमास में कोई भी शुभ मांगलिक आयोजन नहीं होंगे। विवाह, नये घर में गृह प्रवेश, नये वाहन की खरीद, संपत्तियों का क्रय-विक्रय, मुंडन संस्कार जैसे अनेक शुभ कार्य वर्जित होते हैं । खरमास 13 अप्रैल 2020 को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही समाप्त हो जाएगा । सूर्य, गुरु की राशि धनु एवं मीन राशि में प्रवेश करता है तो इससे गुरु का प्रभाव समाप्त हो जाता है। शुभ मांगलिक कार्यों के लिए गुरु का पूर्ण बली अवस्था में होना आवश्यक है।
सूर्य का मीन में प्रवेश 12 राशियों पर यह करेगा असर
ऐसे तय होते हैं शुभ लग्न-मुहूर्त
शुभ लग्न के लिए वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु व मीन लग्न में से किन्ही एक का होना जरूरी है। नक्षत्रों में से अश्विनी, रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, मूल, मघा, चित्रा, स्वाति,श्रवणा, हस्त, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुन, उत्तरा भद्र व उत्तरा आषाढ़ में किन्ही एक का रहना जरूरी है।
गुरु-शुक्र-रवि की शुभता है जरूरी
शास्त्रों में शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना बड़ा महत्वपूर्ण होता है। यह सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है। इसलिए इसमें शुभ मुहूर्त का होना जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शादी के शुभ योग के लिए वृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी है।
{मेष: मेष के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इन लोगों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा। नेत्रों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
{ वृष: इन लोगों के लिए अब सूर्य एकादश हो जाएगा। वृष राशि वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। धन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिल सकता है।
{ मिथुन: इन लोगों के लिए सूर्य दशम रहेगा। सूर्य की वजह से घर-परिवार में शुभ काम के योग बनेंगे। परिवार की मदद से लाभ मिल सकता है।
{ कर्क: इस राशि के लिए नवम सूर्य रहेगा। इनके लिए यह समय शुभ रहने के संकेत हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।
{ सिंह: इन जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव में रहेगा। इस राशि के लोगों को अनजाने डर का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
{ कन्या: जीवन साथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। प्रेम बनाए रखें। धैर्य से काम करें। व्यापार में लाभ के सौदे हो सकते हैं, सावधान रहकर कार्य करें।
{ तुला: सूर्य षष्ठम रहेगा। आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।
{ वृश्चिक: इसका सूर्य पंचम हो जाएगा। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।
{ धनु: इन लोगों को चतुर्थ सूर्य की वजह से लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
{ मकर: तृतीय सूर्य की वजह से मनचाहे स्थान पर जाने के योग बन सकते हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योगे हैं।
{ कुंभ: आपको सूर्य की वजह से लाभ हो सकता है। घर-परिवार में धैर्य बनाए रखें, क्रोध को काबू करें। आंखों में परेशानी होगी।
{ मीन: सूर्य एक माह इसी राशि में रहेगा। इन जातकों के प्रभाव में बढ़ोतरी करेगा। धन लाभ के योग है। रुकावटों को दूर कर पाएंगे।