कुलदेवी मां मथुरासिनी का पूजनोत्सव 16-17 को, होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
जमशेदपुर } माहुरी वैश्य मंडल की ओर से कुलदेवी मां मथुरासिनी के दो दिवसीय पूजनोत्सव का अायाेजन बिष्टुपुर राम मंदिर के सभागार में हाेगा। पहले दिन 16 मार्च की सुबह 6.30 बजे कलशयात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आमसभा व चुनाव होगा। दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेगा। वहीं, 17 मार्च की सुबह नाै बजे मां मथुरासिनी की पूजा, दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम व शाम छह बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष सूरज भदानी ने दी।