श्रम विभाग ने पैंट-शर्ट और साड़ी वितरण योजना की शुरू
जमशेदपुर| श्रम, नियोजन व प्रशिक्षण विभाग द्वारा झारखंड भवन निर्माण बोर्ड से निबंधित महिला व पुरुष मजदूरों को शर्ट-पैंट का कपड़ा और साड़ी देने की योजना रविवार को जिले में शुरू की गई। जिले के बोड़ाम प्रखंड में योजना की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो और जुगसलाई विधायक मंगल कालिन्दी ने की। सांसद विद्युतवरण महतो ने झारखंड भवन निर्माण बोर्ड से निबंधित मजदूरों को पैंट-शर्ट और साड़ी का वितरण किया। सांसद ने कहा कि जिले में लगभग 17 हजार मजदूर हैं। इस दौरान डीएलसी राजेश प्रसाद, बीडीओ, श्रम विभाग के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।