टाटा मोटर्स कर्मी के घर से लाखों के गहनों की चोरी, सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले पर आरोप
टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी एन टाइप निवासी टाटा मोटर्स कर्मी धनंजय कुमार सिंह के घर सात मार्च को चोरी हो गई। टाटा मोटर्स कर्मी ने उनके क्वार्टर में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले युवक पर ही चोरी की घटना को अंजाम देने का अारोप लगाया है। अारोपी टाटा मोटर्स कर्मी के घर से लाखों के गहनों से भरा ब्रीफकेस ले उड़ा। गुरुवार को पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज लगाने वाले भालूबासा टीचर्स कॉलोनी निवासी विवेक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विवेक कुमार की तलाश में जुट गई है।
इस घटना के संबंध में धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि एन टाइप में उसे क्वार्टर उपलब्ध कराया गया है। सात मार्च को वह अपने क्वार्टर में सीसीटीवी कैमरा लगवा रहे थे। इस दौरान विवेक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रहा था। वह भी वहां मौजूद थे।
इधर, चाेरी कर भाग रहे दाे आरोपी धराए
चाईबासा | बकरी चुराकर भाग रहे दाे बदमाशाें काे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक बदमाश भागने में सफल रहा। तीनाें बदमाश बकरी चुराकर एक बाइक पर सवार हाेकर भाग रहे थे। इसी क्रम में ग्रामीणों ने गाड़साई गांव के समीप बकरी सहित दाे युवकाें काे दबाेच लिया। घटना 11 मार्च की है। पुलिस जांच कर रही है।
टाटा मोटर्स कर्मी के टेल्को कॉलोनी क्वार्टर में पूर्व में हो चुकी है चोरी, जिसके डर से ही घर में लगवा रहे थे सीसीटीवी कैमरे
टेल्को थाना में शिकायत करने पहुंचे धनंजय सिंह।
टाटा मोटर्स कर्मी धनंजय कुमार सिंह घर में काम कर रहे मजदूरों के लिए नाश्ता लेने बाजार चले गए। अाधा घंटा बाद जब वे वापस अाए तो विवेक घर पर नहीं था। वहीं, बाद में देखने पर पता चला कि उसके अलमीरा से गहनों से भरा ब्रीफकेस गायब है। टाटा मोटर्स कर्मी के अनुसार, ब्रीफकेस में लाखों के गहने और कई जरूरी कागजात थे। टाटा मोटर्स कर्मी ने बताया कि उन्होंने विवेक से पूछताछ की तो उसने चोरी करने से मना कर दिया। परंतु उन्हें शक है कि विवेक ने ही चोरी की है, क्योंकि घर में अन्य मजदूर काम में लगे थे, सिर्फ विवेक गायब हो गया था। पीड़ित ने बताया कि उसके खड़ंगाझार स्थित घर में पूर्व में चोरी हो चुकी है। इस कारण वे क्वार्टर में सीसीटीवी कैमरा लगवा रहे थे।