सबसे कम उम्र की यूएस अोपन खेलने वाली लावण्या ले रही है पायलट की ट्रेनिंग
जमशेदपुर } सबसे कम उम्र की यूएस अोपन खेलने वाली भारतीय खिलाड़ी लावण्या जमशेदपुर में पायलेट की ट्रेनिंग ले रही है। एक मुलाकात में लावण्या ने बताया कि वह 14 साल से कम उम्र वर्ग में यूएस अोपन खेल चुकी है। लावण्या ने तीन साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था, वे हमेशा टेनिस खिलाड़ी बनना चाहती थीं। वह तीन साल की उम्र में पहली बार अपने रैकेट थामा, जब रैकेट उनसे बड़ा हुआ करता था। वह एक ग्रैंड स्लैम खेलने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी।
लावण्या कहती हैं, मैं निराश नहीं हूं। एक समय आएगा जब मैं इसे टेनिस में बड़ा बनाऊंगी।\\\" \\\"एंडी मरे मेरी प्रेरणा हैं। मुझे उन्हें खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। मुझे उनसे मिलने और कुछ टिप्स लेने का मौका मिला।\\\" लावणया \\\"फिलहाल मैं पायलट की ट्रेनिंग ले रही हूं। दरअसल खेल के दौरान कलाई में चोट के बाद पायलट बनने का फैसला किया।
लावण्या ने कहा कि यहां पर खेलकूद का माहौल बेहतरीन है। उसने बताया कि खेलकूद का यहां पर संुदर माहौल है। माहौल से ही खिलाड़ियों का डेवलपमेंट होता है। उन्होंने बताया िक पायलट की ट्रेिनंग के पूरा होने के बाद टेनिस में फिर से हाथ आजमाउंगी।