‘सुनो द्रौपदी’ अपनी सुरक्षा तुम स्वयं करो, कलयुग में कृष्ण नहीं आएंगे की दी सीख
आदर्श सेवा संस्थान और आईजीएसएसएस ने शुक्रवार को सोनारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इसमें 150 महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान कला धाम की ओर से लघु नाटक ‘सुनो द्रौपदी’ का मंचन किया गया।
यह भारत र| और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता पर आधारित है, जिसका निर्देशन रविकांत मिश्र ने किया है। नाटक में आज की लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए खुद को संघर्ष करने और हथियार उठाने के लिए प्रेरित किया गया है। साथ ही यह भी संदेश दिया कि कलयुग में द्रौपदी को बचाने कोई कृष्ण नहीं आने वाला है। इसलिए अपनी सुरक्षा तुम खुद करो। मंच पर उपस्थित रमा देवी, शिखा दास, नासरीन, मामुनी महाली, सावित्री दास, सुलोचना, मंजू देवी आदि ने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताया और किस तरह वह बस्ती के विकास के लिए काम कर रही हैं इसके बारे में अपने अनुभवों पर चर्चा की। इस मौके में कदमा, सोनारी व बर्मामाइंस क्षेत्र की बस्ती स्तर से समाज के इस स्थान पर पहुंची सहियाओं और आशा बहनों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव प्रभा जायसवाल, ईशा कुमारी सिंह, अल्पना दास, मामुनी सरदार, सुषमा, लखी प्रमाणिक, भूषण ने अपना याेगदान दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते सदस्य।
नाटक का मंचन करते कलाकार।