पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को माहवारी व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिरिलडीह में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी देती एक्सएलआरआई की सिग्मा टीम की सदस्य।

जमशेदपुर| एक्सएलआरआई की सिग्मा टीम के सदस्यों ने महिला दिवस के अवसर पर तिरिलडीह में ग्रामीण महिलाओं के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान सिग्मा टीम के सदस्यो‌ं ने ग्रामीण महिलाओं को माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करने की अपील की। वहीं बच्चियों को माहवारी को लेकर जानकारी दी। इसे सामान्य शारीरिक परिस्थिति बताते हुए हिचकिचाहट खत्म करने का अनुरोध किया। इस दौरान गांव की 60 महिलाएं और छात्राओं को सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया। इस दौरान सिग्मा टीम की सदस्य शगुन माथुर, अनुजा राय, इवी माजी, अनुष्का जैन समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं...