पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौकरानी-उसकी बहन ने चोरी कर आंगन में गाड़े 2.5 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड निवासी उदितवाणी के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल के घर में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने राधेश्याम अग्रवाल के घर में काम करने वाली बागबेड़ा रिवर व्यू कॉलोनी निवासी बबिता कुमारी और उसकी बहन रीतू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के 2.5 लाख रुपए एक रूमाल में रखकर रीतू मिश्रा ने अपने घर के अांगन में गाड़ दिए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामेल में पुलिस ने दोनों बहनों को जेल भेज दिया।

पूछताछ में बबिता ने बताया कि राधेश्याम अग्रवाल अपने अलमीरा की चाबी कार्यालय में ‌भूल गए थे। 12 मार्च की सुबह जब वह काम करने पहुंची तो उसे अलमीरा की चाबी मिल गई। चाबी मिलने के बाद उसने अलमीरा खोलकर 2.5 लाख रुपए निकाल लिए। शनिवार को जुगसलाई थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी विधि व्यवस्था अालोक रंजन ने बताया कि राधेश्याम अग्रवाल के घर से 12 मार्च को उनके अलमीरा का लॉकर खोल कर रुपए की चोरी कर ली गई थी। शक के अाधार पर पीड़ित ने अपनी नौकरानी बबिता कुमारी पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी में बबिता कुमारी की भूमिका पुलिस को संदिग्ध नजर अाई। पुलिस ने बबिता कुमारी का फोन भी सर्विलांस पर रखा था। जांच में पुलिस को पता चला कि बबिता कुमारी ने पैसे बहन को दिए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रीतू ने पुलिस को सारी जानकारी दे दी। प्रेस कांफ्रेंस में थाना प्रभारी नित्यानंद महतो समेत अन्य मौजूद थे।

गिरफ्तार महिला।
खबरें और भी हैं...