पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
खरसावां. खूंटपानी के क्याचालम गांव से मागे परब देख कुचाई के तोड़ागडीह गंाव लौट रहे युवक की अज्ञात अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। घटना गुरुवार रात के 8 बजे की है। घटना की सूचना पाकर कुचाई थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। लाश का पंचनामा कर मृतक की पहचान करने और अपराधियों की तलाश में जुट गए।
जानकारी के अनुसार, कुचाई के तोड़ागडीह आदिवासी टोला के 25 वर्षीय निवासी राजकिशोर मुंडा, विगत 10 मार्च को (मंगलवार) सुबह साइकिल से पोड़ाडीह जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह पोड़ाडीह नहीं जा कर अपने दीदी के घर छोटासेगोई चला गया। वहां से लौटकर राजकिशोर मुंडा खूंटपानी के क्याचालम गांव से मागे परब देखने गया था। गुरुवार की शाम को क्याचालम से कुचाई लौटने के क्रम से खरसावां साप्ताहिक हाट से संभवत: गन्ना खरीद कर घर लौट रहा था। जैसे ही कुचाई प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैंक आॅफ इंडिया शाखा के समीप पहुंचा। पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उसे दबोच लिया और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
किसी से पुत्र की नहीं थी दुश्मनी: मृतक के पिता
मृतक के पिता जादू मुंडा ने कहा कि बेटे राजकिशोर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मेरे पुत्र का अधिकतर समय रोजगार की तलाश में गुजरता था। पिछले एक वर्ष से मेरा बेटा कुचाई के तोड़ागडीह आदिवासी टोला में रहकर मजदूरी कर अपना घर बना रहा था। जबकि मृतक की पत्नी सावित्री मुंडा और दो वर्षीय पुत्र नितेश मुंड़ा सोनुवा के सेगोई गांव स्थित ससुराल में हैं। राजकिशोर मंगलवार को सुबह घर से निकला था। शुक्रवार को सुबह उसकी मौत की खबर मिली।
राजकिशोर की हत्या पुलिस के लिए चुनौती
कुचाई थाना और सीआरपीएफ कैम्प से लगभग 500 मीटर दूरी बैक आॅफ इंडिया शाखा के समीप राजकिशोर मुंडा की हत्या पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है।
तीन माह के अंदर तीसरी घटना
कुचाई थाना क्षेत्र में तीन माह के अंदर एक के बाद एक तीसरी घटना घटी है। विगत 17 जनवरी 2020 को दोपहर 2 बजे नक्सलियों ने कुचाई के कड़कदा पुलिया में कुचाई के तोड़ागडीह गांव के 45 वर्षीय निवासी छोटू कालिंदी पिता-कांतो कालिंदी को गोली मारकर हत्या कर दिया था। इसके एक माह के अंदर विगत 16 फरवरी 2020 की रात कुचाई के नक्सल प्रभावित कोपलोन चैक में नक्सलियों ने तरम्बा निवासी दुर्गा मुंड़ा की गोली मारकर हत्या कर दिया। वही पर्चा छोड़कर हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली। जबकि कुचाई के बैक आॅफ इंडिया शाखा के समीप 12 मार्च की रात 8 बजे कुचाई के तोड़ागडीह आदिवासी टोला निवासी राजकिशोर मुंड़ा की हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर कर दिया।
आपसी विवाद हो सकता है हत्या का कारण-उदय
कुचाई थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि बैक आॅफ इंडिया शाखा कुचाई के समीप विगत रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर राजकिशोर मुंडा की हत्या कर दी। हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है। हत्या का कारण आपसी विवाद हो सकता है। जांच चल रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जायेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.