पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिरसानगर में जहां बनने हैं पीएम आवास वहां कई ने किया कब्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिरसानगर में पीएम आवास योजना के लिए चिंहित जमीन पर आम लोगों को किसी भी तरह के निर्माण की अनुमति जेएनएसी नहीं देगा। फिलहाल वैसे मकान जो चिंहित जमीन के दायरे में है उनको हटाने के लिए प्रशासन की ओर से तोड़-फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस इलाके में करीब 50 एकड़ भूमि पीएम आवास योजना के लिए चिंिहत किया गया है।

इनमें से अधिकांश जमीन को प्रशासन ने खाली करा लिया है जबकि ट्वीन सिटी के आस-पास की चिंहित जमीन पर मकान बने हैं। इन मकानों को तोड़- फोड़ की कार्रवाई से बचाने के लिए भारतीय जन मोर्चा व स्थानीय विधायक सरयू राय की ओर से पहल की जा रही है। इसी पहल पर शुक्रवार को मोर्चा के जिला संयोजक रामनारायण शर्मा व महिला संयोजिका ब्यूटी तिवारी ने जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर सोनल सिंह के साथ बैठक की। इसके बाद सिटी मैनेजर व मोर्चा के नेताओं ने स्थल का भी निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान उन सभी घरों को देखा गया, जहां लोग रह रहे हैं। मोर्चा के नेता ने सिटी मैनेजर को कहा - इन घरों को पीएम आवास योजना के क्षेत्र से बाहर किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को पूर्व में हुई परेशानी की तरह फिर परेशानी नहीं उठाना पड़े। दूसरी ओर सोनल सिंह ने कहा - चिंहित किए गए किस स्थान को अलग किया जाएगा और किस मकान को छोड़ा जाएगा, इस संबंध में अंतिम फैसला डीसी रवि शंकर शुक्ला लेंगे। मालूम हो कि बिरसानगर में करीब 50 एकड़ भूमि लगभग 10 हजार प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए चिंहित किया है।

50 एकड़ में 10 हजार बनेंगे पीएम आवास
खबरें और भी हैं...