पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रधान आयकर कार्यालय में कर्मियों के बीच बांटा मास्क, बचाव के दिए टिप्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर } बिष्टुपुर स्थित प्रधान आयकर कार्यालय में प्रधान आयकर आयुक्त अविनाश किशोर के निर्देशानुसार जमशेदपुर आयकर कार्यालय में मास्क का वितरण कर्मचारियों व अधिकारियो के बीच किया गया। कार्यालय में सेनिटाइजर व फर्स्ट एड की सुविधा की व्यवस्था भी की गई। मौके पर प्रधान आयकर आयुक्त ने कोरोना वायरस संबंधी जानकारी के साथ-साथ इसके लक्षण व इससे बचाव के तरीके भी कर्मचारियों व अधिकारियो को बताया। आयकर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को मास्क लगाकर ही काम करने की सलाह दी। मौके पर प्रधान आयकर आयुक्त के अलावा आयकर अधिकारी ऐ सी लाल, एन के करण, बलराम रजक, पीके चौहान थे।
खबरें और भी हैं...