- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Jamshedpur
- Jamshedpur News Matsar Film Depicting The Enmity Of Two Friends Stealing Atms Prepared By Youth Of The City Will Be Released In Nine Countries
एटीएम चोरी करने वाले दो दोस्तों की दुश्मनी को दर्शाती मत्सर फिल्म शहर के युवाओं ने की तैयार, नौ देशों में होगी रिलीज
लौहनगरी के युवाअों की फिल्म मेकिंग की रुचि बढ़ती जा रही है। शहर के शॉट स्टॉक के युवाअों द्वारा बनाई गई क्राइम थ्रिलर मत्सर वेब फिल्म भारत के साथ 9 अन्य देशों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कलाकारों का अभिनय व स्टोरी देख इसका सेटेलाइट राइट जेमप्लेक्स (अॉनलाइन स्ट्रीमिंग एप) ने लिया है। जो मुंबई की कंपनी है।
फिल्म 21 मार्च को जेमप्लेक्स रिलीज कर रही है। फिल्म की शूटिंग शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई है। फिल्म का देसीपन इसको दूसरी फिल्मों से अलग बनाता है। इसका डायलॉग इ जमशेदपुर है दादा यहां लोगों को नाम से नहीं लक्षण से पहचाना जाता है, काफी हिट है। यही कारण है फिल्म लोगों को आकर्षित कर रही है। फिल्म का गाना बाऊगा भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
शहर के कलाकार ही इसमें अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दर्शायी गई है। जो एटीएम चोरी की घटना को अंजाम देते हैं, जिसके बाद दोनों की बीच दुश्मनी हो जाती है। फिल्म का निर्देशन मानगो के अभिषेक कुमार ने किया है। जो अभी मुंबई में फिल्म मेकिंग का कार्य कर रहे हैं। स्क्रिप्ट प्रीतम कुमार व सिनेमेटोग्राफी विश्वजीत ने की है। फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रेम शर्मा, राजीव सिंह व प्राची प्रियम व एमएस आलम है। फिल्म में उपनिर्देशक का कार्य राज सोनी, पंकज अग्रवाल, तारकेश्वर प्रसाद ने किया है।
मानगो के अभिषेक ने किया है निर्देशन, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जेमप्लेक्स ने लिया सेेटेलाइट राइट