मार्च के 11 दिनाें में सबसे अधिक 88.7 एमएम बारिश
एक बार फिर से शहर के माैसम का मिजाज बदला है। इसका असर बुधवार काे पूरे दिन देखने काे मिला जहां दिन भर बादल छाए रहे, वहीं रुक-रुक कर बारिश हाेती रही। इस दाैरान 10 किलाेमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली।
वहीं कुल 9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। माैसम में अाए इस बदलाव की वजह से जहां लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं तापमान में भी गिरावट देखने काे मिली अाैर अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जाे सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हवा में अार्द्रता की मात्रा अधिकतम 92 व न्यूनतम 72 प्रतिशत रही है।
तापमान में गिरावट की वजह से एक बार फिर ठंड का असर बढ़ता दिखा अाैर सिहरन भरी ठंड से लाेग परेशान नजर अाए। मार्च के महीने में भी लाेग गर्म कपड़ों में नजर अाए। माैसम विभाग की मानें ताे 10 सालाें में पहली बार मार्च के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर बरकरार है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिम बंगाल के साथ ही पूरे राज्य में रहेगा असर
माैसम विभाग के रांची केंद्र की मानें ताे वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से माैसम में यह बदलाव देखने काे मिल रहा है। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा के साथ ही पूरे झारखंड में बादल छाए हुए हैं अाैर बारिश हाे रही है। इसका असर अगले तीन दिनाें तक रहेगा। इस दाैरान गरज के साथ बारिश हाेगी। हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिलेगी, लेकिन कुछ देर में ही बादल फिर से अासमान काे ढंक लेंगे।
राज्य में सबसे अधिक जमशेदपुर में 88.7 एमएम बारिश, रांची में 58 एमएम
जमशेदपुर में मार्च के महीने में वैसे ताे गर्मी की शुरुआत हाे जाती है। तापमान 33 के पार रहता है। लेकिन इस बार स्थिति अलग है। एक नियमित अंतराल पर बादल छाने व बारिश हाेने की वजह से जहां अभी तक तापमान सामान्य से नीचे बना हुअा है। वहीं ठंड भी बरकरार है। इसके साथ ही मार्च के 10 दिनाें में अच्छी खासी बारिश भी हाे चुकी है। पूरे राज्य में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 88.7 एमएम हुई है। इसके बाद रांची में 58 व चाईबासा में 50 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
अमूमन मार्च से गर्मी हो जाती है शुरू, लेकिन इस बार स्थिति अलग
10 साल में पहली बार मार्च में ठंड का असर बरकरार, अगले तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल, गरज के साथ बारिश के आसार
बादलों से ढंका जुबिली पार्क।