पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • Jamshedpur News Meeting In Ranchi Today For The Election Of Mango Municipal Corporation And Jugasalai Municipal Council Also Look At The Figures

मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव कराने के लिए आज रांची में बैठक, आंकड़ों पर भी निगाहें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव कराने के लिए गुरुवार को रांची में हाई लेवल बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में चुनाव कराने में लग रहे अड़ंगा को हटाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इन दोनों नगर निकाय में आबादी के आधार पर पिछड़ी जाति के लिए सीट आरक्षित करना है, पर प्रशासन के पास पिछड़ी जाति की जनसंख्या के संबंध में किसी तरह का आंकड़ा नहीं है। इस कारण गठन के तीन साल से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद चुनाव नहीं कराया जा सका है। गुरुवार को रांची में होने वाले बैठक की तैयारी के सिलसिले में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में एडीसी सौरव कुमार सिन्हा की मौजूदगी में मानगो नगर निगम के ईओ दीपक सहाय व जुगसलाई नप के ईओ जेपी यादव व सांख्यिकी अधिकारी रमेश प्रसाद सिंह पिछड़ी जाति का आंकड़ा अलग-अलग श्रोतों से जुटाने के लिए विचार-विमर्श करते रहे। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय चौबे की अध्यक्षता में रांची में आयोजित होने वाली बैठक में डीसी रवि शंकर शुक्ला, मानगो नगर निगम व जुगसलाई नप के ईओ हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...