पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बहरागोड़ा में दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए मेगा कैंप आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समावेशी शिक्षा योजना के तहत जिले के दिव्यांगाें को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से 12 से 26 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 12 मार्च को बहरागोड़ा से हाेगी। अभियान की तैयारी के सिलसिले में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए डीसी ने विभाग के अधिकारियों को कहा है कि कैंप में आने वाले दिव्यांग को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा जाए। सेनीटाइजर के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी आदेश डीसी ने दिया। डीसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सीएस डॉ. महेश्वर प्रसाद व डीईअो शिवेंद्र कुमार को आदेश दिया कि दिव्यांगों के निबंधन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया जाए।

खबरें और भी हैं...