फगुअा के गीतों पर मिथिला मंडली और नरेंद्र मोदी फैंस के सदस्य झूमे
आदित्यपुर| मिथिला संकीर्तन मंडली एवं नरेंद्र मोदी फैंस क्लब ने वीर कुंवर सिंह मैदान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन कर फगुवा व बसंत के गीतों पर जमकर लुत्फ उठाया। इसमें पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, पार्षद नीतू शर्मा आदि शरीक हुई। अध्यक्ष रंजीत नारायण ठाकुर ने समाज के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं नरेंद्र मोदी फैंस के होली मिलन समरोह में शहर के विख्यात कलाकारों द्वारा होली के गीत प्रस्तुति दी गई। मिलन समारोह में मुख्य रूप से शैलेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, राजेश प्रकाश सिन्हा, जगदीश मंडल, सुरेश धारी, अवधेश ठाकुर, लक्ष्मण राय, ललन तिवारी, देवेश महापात्रा, मुना शुक्ला, मुरारी झा अादि शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, प्रभाकर शर्मा, अमित का योगदान रहा।