घायल को पहुंचाया एमजीएम अस्पताल
जमशेदपुर| बुधवार को मानगो पुल के पास जख्मी अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पीएलभी जोबारानी बास्के ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अॉटो पर लादकर जोबारानी बास्के घायल को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। जख्मी ने अपना नाम मिथुन बताया। उसने बताया कि मंगलवार की रात वह बस स्टैंड के पास खाना मांगने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।