पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंत्री ने स्टूडेंट्स से मिल उनकी समस्याएं जानी और कैंपस से गंदगी देखकर जताई नाराजगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज परिसर में फैली गंदगी को देख अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि साफ सफाई में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की अनुशंसा की जाएगी।

गुप्ता प्राइवेट गाड़ी से काॅलेज कैंपस पहुंचे और पहले ब्वायज हॉस्टल का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे हॉस्टल के शौचालय एवं कैंटीन की स्थिति को देखा। निरीक्षण के दौरान बन्ना गुप्ता ने मेडिकल स्टूडेंट्स से बंद कमरे में बात की और उन्होंने स्टूडेंट्स से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। स्टूडेंट्स ने सफाई और कैंटीन की समस्याओं के बारे में बताया।

अधिकारियों संग की बैठक, योजनाओं की मांगी रिपोर्ट

एमजीएम कॉलेज का निरीक्षण करते मंत्री बन्ना गुप्ता।

स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज के प्रिंसिपल और विभिन्न विभाग के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ-सफाई के साथ कैंटीन और नव निर्माणाधीन कॉलेज बिल्डिंग के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। निरीक्षण के दौरान मंत्री सफाई व्यवस्था से नाराज दिखे और स्टूडेंट्स की शिकायत पर सफाई एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठाया?
खबरें और भी हैं...